
x
Bihar Weather: बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और कई जिलों में आंशिक बादल भी देखने को मिल रहे हैं। गुरुवार को कुछ इलाकों में बारिश की संभावना थी, लेकिन बादलों की मौजूदगी के बावजूद बारिश नहीं हुई। अब अगले 2 से 3 दिनों तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा, जिससे सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पहुंचेंगी और तापमान में और बढ़ोतरी होगी।
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। हालांकि 7 और 8 अप्रैल को राज्य के कुछ जिलों में अप्रैल जैसी बारिश होने की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर असम और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) बना हुआ है। साथ ही हिमालयी पश्चिम बंगाल और उसके आसपास बना एक और सर्कुलेशन अब उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश (बांग्लादेश वेदर सिस्टम) तक पहुंच गया है। इसके अलावा 8 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।
आज कैसा रहेगा मौसम?
बिहार का मौसम आज यानी 04 अप्रैल को पूरी तरह से शुष्क रहेगा। आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 34-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि पश्चिमी हवाएं मध्यम से तेज रहेंगी। बांका, जमुई, नालंदा, गया, नवादा, जहानाबाद, शेखपुरा और मुंगेर जिलों में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ सकती है। अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है।
TagsBiharWeatherमौसमविभागयेलो अलर्टBiharDepartmentYellow Alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





