
x
Bihar weather: बिहार में मौसम एक बार फिर बदल रहा है. गर्मी के बीच बारिश राहत देने लगी है. यह बदलाव आज यानी 3 अप्रैल से शुरू हो रहा है और इसका असर अगले एक हफ्ते तक दिखेगा. हालांकि, कुछ जिलों में तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की जाएगी. चार जिलों में येलो अलर्ट, 7 से 9 अप्रैल तक होगी बारिश पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 3 अप्रैल को बिहार के चार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है| इसके बाद 7 से 9 अप्रैल के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. इस बदलाव के संकेत बुधवार को ही देखने को मिल गए थे, जब राज्य के अधिकांश जिलों में आंशिक बादल छाए रहे, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई|
मौसम प्रणाली का ताजा अपडेट भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिमी हवाओं में ऊपरी और मध्य क्षोभमंडल में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है. (बिहार में पश्चिमी विक्षोभ) इसकी अक्षीय रेखा समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जो बिहार, छत्तीसगढ़ और दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश तक फैली ट्रफ रेखा से जुड़ा हुआ है।
साथ ही, अलवर और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। बिहार में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र इन मौसमी गतिविधियों के संयुक्त प्रभाव से बिहार में बादल छाए रहने और बारिश की स्थिति बनी हुई है। बारिश के कारण कई जिलों में तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। बिहार में बारिश का पूर्वानुमान हालांकि, नमी और अधिक आर्द्रता के कारण कुछ जिलों में गर्मी का एहसास भी हो सकता है।
TagsBiharweatherगर्मीराहतIMDअलर्टBiharheatreliefalertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





