बिहार

Bihar Weather : तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश, लोगों ने ली राहत की सांस

Sarita
6 Jun 2025 11:15 AM IST
Bihar Weather  : तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश, लोगों ने ली राहत की सांस
x
Bihar Weather : बिहार की राजधानी पटना में लोगों ने राहत की सांस ली है। कई दिनों की गर्मी और उमस के बाद आज सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे आम लोग राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई थी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बुधवार को अगले 24 घंटे के दौरान आंधी, वज्रपात के साथ बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पटना के साथ-साथ किशनगंज, कटिहार, अररिया, सुपौल, सहरसा, खगड़िया और मधेपुरा जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इन इलाकों में बारिश का भी अनुमान जताया गया था। बांग्लादेश और पूर्वोत्तर असम व आसपास के इलाकों में हवा के चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके प्रभाव से राज्य का मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
Next Story