बिहार

Bihar Weather :इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Sarita
27 Sept 2025 8:55 AM IST
Bihar Weather :इन  जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
x
Bihar Weather :बिहार में इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी अचानक बारिश (Rain in Bihar) लोगों को हैरान कर रही है। शुक्रवार को पटना, अरवल, सारण, भोजपुर, रोहतास, खगड़िया, नालंदा, जहानाबाद और वैशाली समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। सुबह जहां चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया, वहीं शाम को हुई बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। हालांकि, पटना में हल्की बारिश ही दर्ज की गई।
मौसम विभाग (IMD Bihar) के पूर्वानुमान के अनुसार, पटना समेत 17 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है। विभाग ने कहा कि अगले 3 से 4 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। पटना और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे, जबकि कुछ जगहों पर गरज और बिजली गिर सकती है।
मौसम चेतावनी: अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान और उच्च आर्द्रता के कारण बेचैनी की आशंका है।
दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान कैसा रहेगा मानसून का मिजाज?ताज़ा मौसम रिपोर्ट के अनुसार, दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान बिहार में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। दक्षिण और मध्य बिहार में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तर बिहार में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
Next Story