बिहार

Bihar weather: बारिश का अलर्ट, तूफान के चलते रेल सेवा बाधित

Sarita
2 Jun 2025 12:33 PM IST
Bihar weather:  बारिश का अलर्ट, तूफान के चलते रेल सेवा बाधित
x
Bihar weather: बिहार में गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे में पटना के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया। आज मौसम विभाग ने फिर कुछ जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। बताया गया है कि सीतामढ़ी, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, सुपौल, सहरसा, भागलपुर, बांका, कटिहार, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
धर, तेज आंधी के कारण मधुबनी में रेल सेवा बाधित हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात आंधी और बारिश के कारण सकरी-जयनगर रेलखंड के बीच बिजली का तार टूटकर ट्रैक पर गिर गया है। इसके कारण रेल परिचालन बाधित हुआ है। रेलवे की टीम इसे ठीक करने में जुटी है। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में बारिश हुई। रविवार की शाम आंधी-बारिश के कारण वैशाली में एक मकान गिर गया। मलबे में दबने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। उसके नाती की हालत गंभीर है। पटना में बारिश के आसार नहीं हैं। सोमवार की सुबह तेज धूप निकली है।
मौसम विभाग की मानें तो पटना में उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।
Next Story