
x
Bihar weather: पिछले 2 से 3 दिनों से खराब चल रहा मौसम अब सुधरने लगा है। आज के बाद अगले कुछ दिनों तक बारिश पर ब्रेक लगने वाला है। कल से मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही तेज धूप भी देखने को मिलेगी। इससे तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है। फिलहाल, आज बिहार के 12 जिलों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने इन 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। हवा चलती रहेगी।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, पूर्वोत्तर असम और आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक मौजूद है। इसके कारण आज बिहार के कुछ जिलों में बारिश देखने को मिलने वाली है, बाकी जिलों का मौसम शुष्क रहेगा। अब दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान है। 24 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके बाद का मौसम इसकी ताकत पर निर्भर करता है।
आज यानी 23 मार्च को बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई और मुंगेर जिलों में गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। इसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन जिलों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। आज बिहार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है जबकि रात का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
TagsBiharweatherहवाओंबारिशयेलो अलर्टBiharwindsrainyellow alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





