बिहार

Bihar Weather: बारिश की संभावना, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Sarita
8 March 2025 9:51 AM IST
Bihar Weather: बारिश की संभावना, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
x
Bihar Weather: पिछले कई दिनों से बिहार का मौसम शुष्क था, लेकिन तापमान में गिरावट देखी जा रही थी. अब बारिश की स्थिति बन रही है, इसलिए तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. इसकी शुरुआत 07 मार्च से ही हो गई थी. दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही थी. आज यानी शनिवार को 12 जिलों में बारिश की संभावना है. साथ ही अगले 3 दिनों तक तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक के मुताबिक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बारिश की स्थिति बनी हुई है.
वैज्ञानिक के मुताबिक पूर्वोत्तर असम और उसके आसपास के इलाकों में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब कमजोर पड़ गया है. इस वजह से 2 दिनों तक बारिश और गरज के साथ तेज हवा की संभावना नहीं है. एक ट्रफ लाइन और मौजूदा साइक्लोनिक सर्कुलेशन के हल्के असर की वजह से आज बिहार के 12 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. इन जिलों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है. इसके लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
आज यानी 8 मार्च को बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, बांका और जमुई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। पछुआ हवा का प्रवाह धीरे-धीरे जारी रहेगा। बाकी जिलों में धूप खिली रहेगी, लेकिन इन 12 जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिन में धूप खिली रहेगी। तापमान में बढ़ोतरी होगी।
Next Story