
x
Bihar Weather : बिहार में बुधवार (आज) मॉनसून की गतिविधियों में थोड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य के 15 जिलों में हल्की वर्षा के आसार हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ पल राहत मिल सकती है। हालांकि, कृषि कार्यों के लिए यह वर्षा नाकाफी मानी जा रही है।
आज जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है उनमें शामिल हैं:नवादा (Nawada), गया (Gaya), जमुई (Jamui), बांका (Banka), मुंगेर (Munger), भागलपुर (Bhagalpur), खगड़िया (Khagaria) पश्चिमी चंपारण (West Champaran), पूर्वी चंपारण (East Champaran), गोपालगंज (Gopalganj), सारण (Saran), सीवान (Siwan),दरभंगा (Darbhanga), मधुबनी (Madhubani), शिवहर (Sheohar)।
इसके अलावा इन जिलों के आसपास के क्षेत्रों में भी छिटपुट बारिश (Scattered Showers) की संभावना बनी हुई है। लेकिन यह वर्षा बहुत सीमित अवधि की होगी। दिन के दौरान धूप और उमस (Humidity) का असर भी देखने को मिलेगा।
राज्य में जुलाई की शुरुआत से ही मॉनसून कमजोर पड़ा है। जिससे धान की रोपाई (Paddy Sowing) की प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित हो रही है। बिहार के 20 जिलों में अब तक सामान्य से 50% कम वर्षा दर्ज की गई है। सहरसा, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर जैसे जिलों में बारिश की कमी 80% तक पहुंच चुकी है।
TagsBiharWeatherहल्कीबारिशसंभावनाBiharLightRainPossibility जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





