
x
Bihar Weather: अगले हफ्ते बिहार के मौसम में खासा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट के मुताबिक, 3 जून तक राज्य के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इस बारिश से अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
IMD के मुताबिक, कुछ जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात की भी संभावना है। वहीं, कुछ इलाकों में वज्रपात और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में हो सकती है बारिश
पटना मौसम विज्ञान केंद्र की जानकारी के मुताबिक, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जैसे जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही सीवान, छपरा, वैशाली, पटना, भोजपुर और बक्सर को छोड़कर बाकी जिलों में वज्रपात के साथ बिजली गिरने का खतरा है।
पटना में देर रात हल्की बारिश की संभावना है। गोपालगंज में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान छपरा में 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना आईएमडी का कहना है कि सीमित जिलों में ही बारिश होगी, जबकि बाकी इलाकों में गर्मी बरकरार रहेगी। कुछ जगहों पर तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी भी हो सकती है।
आज राज्य में मिलाजुला मौसम देखने को मिलेगा। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
मानसून ने बदला रास्ता, बिहार में देरी तय
मौसम विभाग का कहना है कि अभी जो बारिश हो रही है, वह प्री-मानसून बारिश है। बिहार में आमतौर पर मानसून 13 से 15 जून के बीच आता है, लेकिन हाल ही में बने डिप्रेशन के कारण यह असम की ओर मुड़ गया है।
ऐसे में बिहार में मानसून के आगमन में कुछ देरी होने की संभावना है, जिससे राज्य के मौसम में अस्थिरता बनी रह सकती है।
TagsBiharWeatherबारिशआंधीIMDअलर्टBiharRainStormAlert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





