बिहार

Bihar Weather :भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sarita
21 July 2025 9:28 AM IST
Bihar Weather :भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
x
Bihar Weather : राजधानी पटना समेत दक्षिण और पूर्वी बिहार के कई जिलों में आज मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, बिजली और वज्रपात देखने को मिल सकता है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन सतर्कता भी ज़रूरी है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण और पूर्वी बिहार के कई जिलों में मौसम अस्थिर रहेगा। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने बिहार में येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से खेतों में काम करने से बचने और अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है।
मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, उनमें दक्षिण बिहार के गया, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर और पटना शामिल हैं। वहीं, पूर्वी बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।मौसम सुरक्षा सलाह: मौसम विभाग ने जनता से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। खुले खेतों और खेतों में काम करने से बचें, बारिश और वज्रपात के दौरान बिजली के खंभों या पेड़ों के पास न जाएँ और हो सके तो पक्के मकान में शरण लें। खासकर किसानों, राहगीरों और वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Next Story