
x
Bihar Weather: बिहार में मई की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सूरज की तेज किरणों ने आम जनजीवन को परेशान कर रखा है। राज्य के 31 से ज्यादा जिलों में हीट वेव (Heatwave Alert in Bihar) और हॉट डे (Hot Day Warning) को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
हॉट नाइट्स भी बढ़ाएंगी बेचैनी
राजधानी पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में शनिवार और रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है। हैरानी की बात यह है कि रात के समय भी राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में Hot Night Conditions की चेतावनी दी है, यानी रात में भी तापमान काफी ऊंचा रहेगा और गर्मी से निजात नहीं मिलेगी।
इन जिलों में लू का कहर संभावित
11 मई को जिन जिलों में तेज लू चलने की संभावना है, वे हैं:
पश्चिम चंपारण
पूर्वी चंपारण
सीतामढ़ी
शिवहर
मधुबनी
नवादा
जमुई
इसके अलावा गया, गोपालगंज, वाल्मीकि नगर, खगड़िया और मोतिहारी जैसे जिलों में Extreme Heat Conditions पहले ही देखने को मिल रही हैं। शुक्रवार को गोपालगंज में तापमान 41.6°C, गया में 40.8°C और खगड़िया में 40.7°C रिकॉर्ड किया गया।
TagsBiharWeather31 जिलोंलूयेलो अलर्टBihar31 districtsHeat waveYellow alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





