
x
Bihar Weather: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सोमवार को सूबे के कई इलाकों में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। पिछले 48 घंटे में दिन के तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक यह तो बस शुरुआत है, आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा।
पटना स्थित भारत मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने 22 अप्रैल को राज्य के 31 जिलों के लिए गर्म दिन (हीटवेव 2025) और उमस भरी गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पूरे सप्ताह के लिए लू, गर्म रात और गर्म दिन की चेतावनी पहले ही जारी की जा चुकी है।
आईएमडी के अनुसार, आज राज्य के उत्तर-पश्चिमी, उत्तर-मध्य और दक्षिण-मध्य जिलों में गर्मी अपने चरम पर रहेगी। उत्तर-मध्य बिहार: सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर।
दक्षिण बिहार: पटना, गया और अन्य जिले
इन सभी जिलों में आज तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि गर्मी का एहसास इससे भी अधिक होगा।
मौसम में बदलाव का कारण क्या है?
आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य पाकिस्तान से बांग्लादेश तक एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ लाइन (द्रोणिका) बनी है, जो हरियाणा, यूपी, एमपी, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल से होकर गुजर रही है। यह ट्रफ समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।
वहीं, पूर्वोत्तर असम के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है, जो पूरे पूर्वोत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है।
इसके अलावा, 24 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे आने वाले दिनों में हवा की दिशा और तापमान में कुछ बदलाव हो सकता है।
TagsBihar Weatherलूकहरअलर्ट Bihar Weatherheat wavewreaks havocalertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





