बिहार

Bihar Weather: कोसी, गंडक और बागमती के उफान पर होने से बाढ़ का खतरा

Sarita
5 Aug 2025 8:46 AM IST
Bihar Weather: कोसी, गंडक और बागमती के उफान पर होने से बाढ़ का खतरा
x
Bihar Weather: बिहार में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश अब खतरे का संकेत दे रही है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है और नदी किनारे बसे जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले एक हफ्ते तक खासकर उत्तर बिहार में मानसून सक्रिय रहेगा।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले सात दिनों तक बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आज खासकर पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और किशनगंज जैसे उत्तर बिहार के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।लगातार बारिश के कारण उत्तर बिहार की प्रमुख नदियों जैसे कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती और महानंदा का जलस्तर बढ़ने का अनुमान है।दक्षिण बिहार के जिलों में भी मौसम बदल गया है। पटना समेत कई जिलों में आज मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
Next Story