बिहार

Bihar Weather: शीतलहर का कहर, कई जिलों में अलर्ट जारी

Sarita
15 Jan 2025 10:29 AM IST
Bihar Weather: शीतलहर का कहर, कई जिलों में अलर्ट जारी
x
Bihar Weather: बिहार में शीतलहर का असर बढ़ गया है। राज्य के 14 जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को पटना समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान गिरकर 8.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। बुधवार को कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा और सूरज नहीं निकला। हवा की गति भी कम रही, जिससे ठंड और बढ़ गई। राजधानी पटना में भी शीतलहर का असर देखा गया।
सुबह से ही कोहरा और धुंध छाई रही। जिससे लोगों को घरों से निकलने में काफी परेशानी हुई। यातायात पर भी असर पड़ा। बिहार के अन्य जिलों बक्सर, दरभंगा, मोतिहारी, जीरादेई, पूसा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, सासाराम, सुपौल, अगवानपुर, बाल्मीकि नगर, गोपालगंज, मधेपुरा, छपरा, अरवल और फारबिसगंज में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने सुबह से शाम के बीच कुछ शहरों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है, जबकि कई जगहों पर बादल छाए रहने के कारण धूप निकलने की उम्मीद नहीं है।
बुधवार की सुबह भी ठंड का असर महसूस किया गया और कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, जिसके कारण शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है और ठंड बढ़ने की संभावना है। मंगलवार को पटना में क्षैतिज दृश्यता करीब 800 मीटर रही, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
Next Story