
x
Bihar Weather: बिहार में बारिश के बाद फिर से गर्मी बढ़ने की जानकारी मौसम विभाग ने दी है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है और लू चलने की भी संभावना है। आपको बता दें कि बिहार में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही थी। बारिश के बाद मौसम बदल गया है। अब राज्य के अधिकांश जिलों में बादलों और धूप की लुकाछिपी देखने को मिली।
अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है और राहत के बाद चुनौती बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी में लू चलने की संभावना है। 11 मई को बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद और अरवल में लू चलने के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी
राज्य के कई जिलों में 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग पटना के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान में वृद्धि होगी। यह वृद्धि 6 से 10 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी की है कि राज्य के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनने वाली है। अगले तीन दिनों के अंदर अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।बिहार में मौसम का तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने 9 मई से 11 मई तक अलग-अलग जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। 9 मई को बिहार के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी रहेगी और येलो अलर्ट लागू रहेगा।
Next Story





