
x
Bihar बिहार: बिहार के गया में एक झरने में अचानक पानी बढ़ जाने से कई पर्यटक फंस गए. कई लोग पानी में बहने लगे, लेकिन किसी तरह एक-दूसरे की मदद से बच निकले. एक लड़की पानी से बचने के लिए झरने के उस पार चली गई. वहीं, एक और लड़की पानी के बीच में फंस गई. तेज बहाव के कारण वह एक चट्टान से टकरा गई और घायल हो गई. गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई| घटना इमामगंज प्रखंड की है. यहां पर्यटक रविवार की छुट्टी मनाने लंगुराही पहाड़ी जलप्रपात पर गए थे. इस दौरान अचानक पानी का तेज बहाव आ गया. झरने पर नहा रहे पर्यटक कुछ कर पाते, इससे पहले ही पानी के तेज बहाव ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया|
सामान्य मौसम होने के कारण रविवार को झरने पर पर्यटकों की भीड़ थी. लोग झरने का आनंद ले रहे थे. तभी अचानक पहाड़ी इलाके से पानी का सैलाब आने लगा. इस दौरान पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई. जान बचाने के लिए पर्यटकों में भगदड़ मच गई. 6 लड़कियां पानी के तेज बहाव में फंस गईं. पानी का बहाव इतना तेज था कि 6 लड़कियां पानी के तेज बहाव में बहने लगीं. वहां मौजूद पर्यटकों ने किसी तरह लड़कियों को बाहर निकाला|
TagsBiharलंगूराहीवाटरफॉलपानीफंसेसैलानी BiharLangurahiwaterfallwaterstrandedtourists जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





