बिहार

बिहार: शराब की खेप नए साल के जश्न में खपाना चाहते थे, तीन किशोर सहित सात को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Renuka Sahu
26 Dec 2021 5:55 AM GMT
बिहार: शराब की खेप नए साल के जश्न में खपाना चाहते थे, तीन किशोर सहित सात को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x

फाइल फोटो 

बिहार पुलिस की सख्ती के बाद भी तस्कर नये साल के जश्न के लिए शराब का खेप लाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार पुलिस की सख्ती के बाद भी तस्कर नये साल के जश्न के लिए शराब का खेप लाने से बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। बक्सर की डुमरांव पुलिस ने स्टेशन के समीप से तीन और कोरानसराय पुलिस ने चार तस्करो को गिरफ्तार किया है।

स्टेशन के समीप पकड़े गये तीन
उतरप्रदेश से डुमरांव के छठिया पोखरा के तीन किशोर शराब का खेप लेकर डुमरांव पहुंचे। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को झांसा देने के लिए तस्कर अब किशोर को इस धंधे में लगाने लगे है। सुबह में तीनों डुमरांव स्टेशन पहुंचे थे। तभी डुमरांव के थानाध्यक्ष बिंदेश्वर राम को इसकी गुप्त सूचना मिली।
गश्ती दल की एसआई जूही कुमारी सशस्त्र बल के साथ स्टेशन पहुंची। पुलिस को देखते सभी भागने लगे। पुलिस ने खदेड़कर तीनों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गये आरोपियों की पहचान छठिया पोखरा निवासी सरोज खरवार के पुत्र सुमित कुमार, बबन प्रसाद के पुत्र दीपक कुमार और लोरिक यादव के पुत्र लालू कुमार के रुप में की गयी है। इनके पास से विदेशी शराब बरामद किया गया।
कोरानसराय में चार पकड़े गये
कोरानसराय पुलिस ने रानीबाग में छापेमारी कर शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार रानीबाग निवासी मो मोहर्रम, उपेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह और राकेश कुमार को 21 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज किया है।
Next Story