बिहार

Bihar: खेल रहे भाई-बहन पर दीवार गिरी, बच्चे की मौत, भाई घायल

Sarita
8 May 2025 7:24 AM IST
Bihar: खेल रहे भाई-बहन पर दीवार गिरी, बच्चे की मौत, भाई घायल
x
Bihar बिहार: जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के बलिपांकड़ गांव में उस समय कोहराम मच गया जब घर में खेल रहे भाई-बहन के ऊपर मिट्टी और ईंट से बनी दीवार गिर गई. बहन की मौत हो गई जबकि भाई घायल हो गया. मृतक बच्ची की पहचान विमल यादव की सात वर्षीय बेटी स्वीटी कुमारी के रूप में हुई जबकि घायल की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पालीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची स्वीटी कुमारी अपने भाई मनीष कुमार के साथ घर में खेल रही थी|
तभी घर में बनी मिट्टी और ईंट की दीवार जो काफी पुरानी थी पिछले दिनों हुई बारिश के कारण काफी गीली थी. आज बुधवार को अचानक दोनों के ऊपर गिर गई. दीवार गिरने के बाद परिजनों ने दोनों को पालीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया. जहां डॉक्टर ने स्वीटी कुमारी को मृत घोषित कर दिया. जबकि भाई मनीष कुमार को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. मृतका के दादा चंदर यादव ने बताया कि बच्चे घर के आंगन में खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार गिर गई। जिसमें मेरा पोता और पोती मनीष और स्वीटी दीवार के मलबे में दब गए। पोती की मौत हो गई और पोते को इलाज के लिए पटना भेजा गया है।
घटना के संबंध में पालीगंज थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि बलीपाकर गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि एक लड़का घायल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल मृतक बच्ची के भाई का पटना में इलाज चल रहा है, साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story