बिहार

Bihar: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Sarita
14 May 2025 12:25 PM IST
Bihar:  अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
x
Biharबिहार: सिमुलतला थाना क्षेत्र के सिमुलतला-चकाई मुख्य मार्ग पर घोटारी जंगल के पास बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सिमुलतला थाना क्षेत्र के नागवे गांव निवासी बालेश्वर यादव के 26 वर्षीय पुत्र सोनू यादव के रूप में की गई है। जबकि घायल की पहचान सतीघाट निवासी गौरव कुमार के रूप में की जा रही है।
उधर, सूचना के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए झाझा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि मृतक के शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए नागवे गांव से चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के आमदांड़ गांव बाइक से जा रहे थे। तभी सिमुलतला-चकाई मुख्य मार्ग के घोटारी जंगल के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिमुलतला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में सिमुलतला थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया तथा अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
Next Story