
x
Bihar बिहार: बिहार के मधुबनी जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने दो सगे भाइयों को कुचल दिया. इस हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, घटना जिले के नरहिया थाना क्षेत्र के झिटकी में मधुबनी-सुपौल सीमा के पास एनएच-27 पर हुई. मृतकों की पहचान मधेपुर थाना क्षेत्र के पौनी गांव निवासी हरेकृष्ण यादव (30) और श्याम कृष्ण यादव (28) के रूप में हुई है. दोनों सगे भाई थे|
बताया जा रहा है कि दोनों भाई अपने पिता के साथ कोलकाता जा रहे थे, तभी मधुबनी-सुपौल सीमा के पास एनएच-27 पर कार का बंपर टूटकर दाहिने पहिये को छूने लगा. इसके बाद दोनों भाई कार से उतरकर उसे ठीक करने लगे. इसी बीच एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. इसके बाद दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई|
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पिता के सामने बेटों ने दम तोड़ दिया. बताया जाता है कि दोनों भाई कोलकाता में टैक्सी चलाते थे. वे अपने पड़ोसी के श्राद्ध कर्म में शामिल होने गांव आए थे. गांव से कोलकाता जाते समय यह हादसा हुआ|
TagsBiharट्रकबेटोंरौंदामौतBihartrucksonsran overdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





