
x
Bihar बिहार: बिहार की राजधानी पटना जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। वहीं, इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के रानीतालाब थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कार में पांच लोग सवार थे। इसी दौरान सरैया गांव के पास नहर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में कार सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को विक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के करिहो गांव निवासी नंदन सिंह की मां निर्मला देवी (52), पत्नी नीतू सिंह (35) और बेटे अस्तित्व सिंह (10) के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में नंदन सिंह और उनकी बेटी सिद्धि सिंह घायल हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। कार सवार लोग छत्तीसगढ़ से अपने गाँव करिहो लौट रहे थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है।
TagsBiharकारनहरतीनमौतBiharcarcanalthreedeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





