
x
Bihar बिहार: बिहार में जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क दुर्घटना में दो मजदूरों की मौत हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि एक बाइक पर तीन मजदूर सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान धधौर केनुई मोड़ के निकट सामने से आ रही एक अन्य बाइक से बचने के प्रयास में उनकी मोटरसाइकिल असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गयी।
इस दुर्घटना में दो मजदूरों की मौत हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान जिले के खैरा थाना क्षेत्र के डुमरकोला गांव निवासी बनारसी मांझी (39) तथा खड़ुअई बरियारपुर गांव निवासी गंगा यादव (40) के रूप में की गयी है।
इस घटना में घायल मिर्चा कोड़ासी निवासी मसुदन कोड़ा को जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तीनों युवक काम पर जा रहे थे।
TagsBiharबाइकखंभेटकराईमजदूरोंमौतBiharbikepolecollisionworkersdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





