
x
Bihar बिहार: मुंगेर मिर्जाचौकी फोरलेन पर कहलगांव प्रखंड के लालू कित्ता के पास मंगलवार की दोपहर भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में डब्लू साह (45 वर्ष) और मोनू कुमार (19 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि जगत कुमार (22 वर्ष) घायल हो गया।
मृतक और घायल युवक एकचारी से बाराहाट एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। घायल जगत कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिर गए। डब्लू साह ट्रक के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मोनू और जगत घायल हो गए, जिन्हें 112 पुलिस टीम की मदद से कहलगांव अनुमंडल अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के दौरान मोनू कुमार को मृत घोषित कर दिया।
TagsBiharट्रकटक्करदोमौतएकघायलBihartruckcollisiontwodeathsoneinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





