
x
Bihar बिहार: जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुई-नवादा मुख्य मार्ग पर मंगलवार की रात करीब साढ़े 11 बजे बुलेट और पिकअप वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही चंद्रदीप पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया।
मृतकों की पहचान चंद्रदीप थाना क्षेत्र के हाबूनगर गांव निवासी और अलीगंज प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश यादव के भतीजे अरुण यादव के 25 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार और उसी गांव के गणेश यादव के 30 वर्षीय पुत्र पप्पू यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक बुलेट पर सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने पकरीबरावां जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वे चंद्रदीप चौक पर पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वैन से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट पिकअप वैन में फंसकर करीब आधा किलोमीटर तक घसीटती चली गई।
इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए परिजन शेखपुरा ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इधर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस अप्रत्याशित घटना से हर कोई स्तब्ध है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
TagsBiharहादसेदोमौतपिकअपटक्करBiharaccidenttwodeathspickupcollisionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





