
x
Bihar बिहार: डगरुआ थाना क्षेत्र के बेलगच्छी में 70 ग्राम स्मैक के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। थाना परिसर में गुरुवार को जानकारी देते हुए एडीपीओ आदित्य कुमार ने बताया कि बुधवार की देर शाम बेलगच्छी चौक के पास सहायक अवर निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान बाइक संख्या बीआर 11 बीएच 5297 पर सवार दो व्यक्ति दालकोला से पूर्णिया आ रहे थे। पुलिस को देखते ही दोनों बाइक मोड़ कर भागने लगे, लेकिन खदेड़ कर पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान 70 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति अमौर थाना क्षेत्र के मजराही गांव के वार्ड 12 निवासी बदरुद्दीन के पुत्र वाजिद और मतीन के पुत्र रहमानी हैं। दोनों बंगाल से स्मैक लेकर पूर्णिया की ओर जा रहे थे। मौके से स्मैक के साथ एक बाइक और दो मोबाइल भी जब्त किया गया है।
TagsBiharस्मैकयुवकगिरफ्तारBiharsmackyoutharrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





