बिहार

Bihar: ट्रेन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

Sarita
5 Aug 2025 12:06 PM IST
Bihar:  ट्रेन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत
x
Bihar बिहार: भोजपुर जिले के सिकरिया हॉल्ट के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ अप लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर हुआ। मृतकों की पहचान झारखंड के लातेहार जिले के सुरली गाँव निवासी पंकज कुमार और नेसारुल अंसारी (18) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों और मृतक के दोस्त नौशाद के अनुसार, दोनों मजदूर रघुनाथपुर स्थित जे.के. सीमेंट फैक्ट्री में काम करते थे। सोमवार को काम खत्म करने के बाद वे बाजार गए थे। बाजार से लौटते समय जब वे सिकरिया हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही आरा रेल पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए।
नेसारुल अंसारी के चाचा हाफिज ने हादसे पर संदेह जताते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि किसी ने योजनाबद्ध तरीके से दोनों को पटरी पर लिटाकर मार डाला है। हालांकि, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। पंकज अपने परिवार में पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था, जबकि नेसारुल तीन भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। दोनों कुछ दिन पहले ही रोजगार की तलाश में लातेहार से भोजपुर आए थे। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में मातम पसरा है और परिजन दहशत में हैं।
Next Story