
x
Bihar बिहार: बिहार के बक्सर जिले में रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में चालक की मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए. ट्रक के केबिन को काटकर चालक का शव बाहर निकाला गया. जानकारी के अनुसार, घटना जिले के डुमरांव-बिक्रमगंज नेशनल हाईवे-120 पर कोरान सराय थाना गेट से कुछ दूरी पर हुई. मृतक की पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव निवासी 58 वर्षीय चावल यादव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि नासरीगंज की ओर से बालू लेकर आ रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी|
टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. ट्रक के केबिन को काटकर शव को बाहर निकाला गया. हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. इसके बाद जेसीबी मशीन से क्षतिग्रस्त ट्रक के केबिन को काटकर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsBiharटक्करड्राइवरमौतBiharcollisiondriverdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





