
x
Bihar बिहार: बिहार के किशनगंज जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जब दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो वे घबरा गए. उन्होंने बताया कि संतोषजनक जवाब नहीं देने पर युवकों को थाने लाया गया. उत्तर प्रदेश ले जाने की फिराक में थे कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान बलिराम चौरसिया पिता इंद्रदेव चौरसिया शिवरामपुर बलिया (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जबकि महिला ललिता देवी पति नरेश पासवान थाना कांटी, मुजफ्फरपुर है, जो इसे मणिपुर से किशनगंज के रास्ते उत्तर प्रदेश ले जाने की फिराक में थे. उन्होंने बताया कि मामले को लेकर आगे-पीछे जांच की जा रही है.|
जल्द ही इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया जाएगा. नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई चल रही है|
Next Story





