बिहार

Bihar: 22.3 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sarita
15 April 2025 11:15 AM IST
Bihar:  22.3 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
x
Bihar बिहार: बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के मटियारी थाने की पुलिस ने 22.3 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। नरकटियागंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयप्रकाश सिंह ने सोमवार को बताया कि गश्त के दौरान मटियारी थाने की पुलिस ने संदेह के आधार पर हौदा डुमरा से मेहनौल की ओर तेज गति से जा रहे दो बाइक सवारों को खदेड़ कर पकड़ लिया।
जांच के दौरान उनके पास से 22.3 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के मेघवल मठिया निवासी अरफिन साह और भगन पासवान के रूप में हुई है। दोनों तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Next Story