
x
Bihar बिहार: बिहार में सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में दो बहनों की डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में मातम पसर गया है। ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तुला पट्टी पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी मोहम्मद मंजूर आलम की दो बेटियां एहतेसा (12 वर्ष) और नेमत परवीन (10 वर्ष) बुधवार की दोपहर नहाने के लिए निकली थीं और घर से कुछ दूरी पर बालू खनन के गड्ढे में नहाने लगीं।
इस दौरान बड़ी बहन एहतेसा गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। बड़ी बहन एहतेसा को डूबता देख छोटी बहन नेतन परवीन उसे बचाने के लिए गहरे पानी में चली गई और डूब गई। स्थानीय लोगों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बच्चियों के शव बाहर निकाले जा सके। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी, लेकिन परिजनों ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया।
TagsBiharनदीदोमौतBiharrivertwodeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





