
x
Biharबिहार: बिहार के किशनगंज जिले से एक दुखद हादसे की खबर आई है, जहां नदी में नहाने के दौरान भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार घटना किशनगंज प्रखंड के दौला पंचायत के पोरलावाड़ी गांव के पास की है. बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर नहाने के दौरान महानंदा नदी में डूबने से दो भाई-बहन की मौत हो गई|
मृतकों की पहचान आठ वर्षीय निशवत अंजुम और उसके भाई पांच वर्षीय मोहम्मद तहसीन के रूप में हुई है. बताया जाता है कि नहाने के दौरान बच्चे गहरे पानी में चले गए. दोनों को डूबता देख एक बच्चे ने नदी किनारे गांव में जाकर इसकी जानकारी दी. घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी राहुल कुमार, नगर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. जहां घटना की जानकारी ली गई|
TagsBiharनदीडूबेभाई-बहनriverdrownedbrother and sisterजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





