बिहार

Bihar : प्रॉपर्टी डीलर समेत दो लोगों की हत्या, फैली सनसनी

Sarita
14 May 2025 10:36 AM IST
Bihar :  प्रॉपर्टी डीलर समेत दो लोगों की  हत्या, फैली सनसनी
x
Bihar बिहार: बिहार के मुजफ्फरपुर से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. दरअसल, मंगलवार की देर शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. इस दोहरे हत्याकांड से पूरा इलाका दहल गया. मिली जानकारी के अनुसार घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र के जिला स्कूल के पास हुई. मृतकों की पहचान जमीन कारोबारी जावेद मुशहरी और राजू के रूप में हुई है|
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जावेद अपने सहयोगी राजू के साथ दुकान पर चाय पी रहा था. इसी बीच बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो अपराधियों ने जावेद और राजू पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जावेद को चार गोलियां लगीं और उसके सहयोगी राजू को दो गोलियां लगीं|
जावेद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजू की भी इलाज के दौरान मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए. प्रथम दृष्टया घटना जमीन विवाद से जुड़ी लग रही है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके से सात खोखे और दो छर्रे बरामद किए हैं. एसडीपीओ सीमा कुमारी ने बताया कि जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है. प्रथम दृष्टया घटना जमीन विवाद से जुड़ी हुई लग रही है। पुलिस जांच के बाद ही असलियत सामने आएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
Next Story