
x
Bihar बिहार: कटिहार जिले के कोइरा प्रखंड अंतर्गत रौतारा थाना क्षेत्र के रौनिया गांव में नवनिर्मित शौचालय की टंकी खोलने के दौरान घटी दुखद घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में गृहस्वामी लक्ष्मी महतो के पुत्र मनोज महतो और एक मजदूर रंजीत सिंह की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हो गई। जबकि तीन अन्य मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार मनोज महतो अपने घर में बने चार शौचालय की टंकी की सेंट्रिंग (शटरिंग) हटवा रहे थे। पहले तीन टंकियों की शटरिंग तो सुरक्षित निकाल ली गई, लेकिन चौथी टंकी खोलते समय यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी।
एक मजदूर जैसे ही टंकी में उतरा, वह अचानक बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए मनोज महतो समेत चार अन्य लोग एक-एक कर टंकी में उतरे, लेकिन दम घुटने से सभी बेहोश हो गए। हादसे के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए जेसीबी मशीन मंगवाई और टंकी का ढक्कन तोड़कर सभी पांच लोगों को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मनोज महतो और मजदूर रंजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया है। गांव में मातम, प्रशासन ने शुरू की जांच इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों की आंखों में आंसू और दिल में खौफ है। वहीं स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नवनिर्मित टंकियों या बंद जगहों पर काम करते समय पूरी सावधानी बरतें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। लापरवाही हुई समझ से परे विशेषज्ञों के अनुसार नवनिर्मित शौचालय टंकियों में अक्सर मीथेन और हाइड्रोजन सल्फाइड जैसी जहरीली गैसें जमा हो जाती हैं, जो अंदर जाते ही व्यक्ति को बेहोश कर सकती हैं। ऐसे टैंकों में काम करने से पहले उचित वेंटिलेशन और सुरक्षा उपकरणों की जरूरत होती है, लेकिन सावधानी के अभाव ने दो लोगों की जान ले ली और तीन की जान खतरे में डाल दी।
TagsBiharशौचालयटंकीजहरीलीगैसदोमौततीनगंभीरBihartoilettankpoisonousgastwodeaththreecriticalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





