बिहार

Bihar: करंट लगने से दो लोगों की मौत, मची कोहराम

Sarita
31 May 2025 11:54 AM IST
Bihar: करंट लगने से दो लोगों की मौत, मची कोहराम
x
Bihar बिहार :बिहार के सारण जिले में एक दुखद घटना घटी, जहां करंट लगने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि दरियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी विनोद महतो की पत्नी ज्ञानती देवी (45) अपने घर में खाना बनाने के दौरान पास में स्टैंड पर लगे पंखे को खींच रही थी. इसी दौरान पंखा उसके शरीर पर गिर गया. इस दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई|
वहीं, एक अन्य घटना में दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर तिवारी टोला गांव निवासी कासिम अंसारी का पुत्र अहमद अंसारी (25) करंट लगने से झुलस गया. इसकी जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इन मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है|
Next Story