
x
Bihar बिहार: सभी लोग एक कार में सवार होकर बारात से लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वैशाली के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, चार लोगों की हालत गंभीर है. घटना गोरौल थाना क्षेत्र के गोढ़िया सब्जी मंडी के पास हुई. गुरुवार की अहले सुबह एक कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई. हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया|
आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मृतकों की पहचान गोढ़िया गांव निवासी योगेंद्र साह के 40 वर्षीय पुत्र मनोहर कुमार और भगवानपुर थाना क्षेत्र के खिड़खौआ गांव निवासी बैजनाथ पटेल के 42 वर्षीय पुत्र सरोज पटेल के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र ने बताया कि बुधवार की शाम करीब सात बजे वे लोग गोढ़िया से बारात में मुजफ्फरपुर गए थे।
बारात से लौटने के दौरान हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 के गोरौल थाना क्षेत्र के गोढ़िया सब्जी मंडी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गोरौल थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि कार और ट्रक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई है और चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक मौके से फरार हो गया है और मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
TagsBiharहाईवेहादसेदोमौतHighwayAccidentTwoDeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





