बिहार

Bihar: हाई स्पीड बाइक से लूट करने वाले दो शातिर हथियार के साथ गिरफ्तार

Sarita
5 Feb 2026 6:55 AM IST
Bihar: हाई स्पीड बाइक से लूट करने वाले दो शातिर हथियार के साथ गिरफ्तार
x
Bihar: मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस की सक्रियता से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई है। मोतीपुर थाना क्षेत्र में लूट की योजना बना रहे दो बदमाशों को पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी हाई-स्पीड बाइक से वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोतीपुर थाना क्षेत्र के इथनॉल फैक्ट्री रोड के आसपास बाइक सवार दो युवक हथियार और कारतूस के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर एसडीपीओ वेस्ट-2 सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से दोनों संदिग्धों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामईश्वर कुमार और नीरज कुमार के रूप में हुई है। दोनों मोतीपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक महंगी मोटरसाइकिल बरामद की है। सघन पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना स्वीकार की है।इस संबंध में एसडीपीओ वेस्ट-2 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से हथियार, कारतूस और बाइक बरामद की गई है। पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा दोनों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
Next Story