बिहार

Bihar :बिजली करंट लगने से दो चचेरे भाई की मौत

Sarita
13 Jun 2025 10:06 AM IST
Bihar  :बिजली करंट लगने से दो चचेरे भाई की मौत
x
Bihar बिहार: सुपौल के सदर थाना क्षेत्र के मल्हनी वार्ड 01 में गुरुवार को करंट लगने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान मो आलम के 16 वर्षीय पुत्र मो इरफान और मो सलाउद्दीन के 17 वर्षीय पुत्र मो जिशान के रूप में हुई है. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मो इरफान के घर पर ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगा था. ई-रिक्शा में करंट था. किसी कारणवश जैसे ही उसकी मां ने ई-रिक्शा पकड़ा, उसे करंट लग गया|
उसकी दादी ने जब अपनी मां को करंट लगते देखा तो वह भी उसे बचाने के लिए दौड़ी और जैसे ही उसे बचाने के लिए पकड़ा, वह भी करंट के संपर्क में आ गई. इसके बाद इरफान दोनों को बचाने के लिए दौड़ा. इस दौरान उसकी मां और दादी करंट के संपर्क से मुक्त हो गईं, लेकिन इरफान का पैर नंगे तार पर पड़ गया और वह बिजली के संपर्क में आ गया|
वहीं इरफान को बचाने जब उसका चचेरा भाई जीशान दौड़ कर आया तो वह भी बिजली के संपर्क में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह करंट के संपर्क से छुड़ाया और इलाज के लिए दोनों को ले कर अस्पताल पहुंचे। लेकिन सदर अस्पताल के डाॅक्टर ने दोनाें को मृत घोषित कर दिया। वही मौत की जानकारी के बाद परिजनों ने दोनों शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। वहीं दोनों महिलाओं का उपचार नर्सिंग होम में जारी है। हालांकि डॉक्टरों ने दोनों महिला को खतरे से बाहर बताया है।
Next Story