
x
Bihar : मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र स्थित शेख टोला पुल के समीप शुक्रवार देर शाम सिगरेट के धुएं को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद दो समुदायों के बीच झड़प में बदल गया। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थरबाजी होने लगी। घटना में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें पुलिस की मदद से अनुमंडल अस्पताल, हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिमपुर निवासी पीयूष कुमार और मनखुश कुमार बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान शेख टोला पुल के पास कुछ युवक सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर रहे थे। आरोप है कि युवकों ने धुआं उनके चेहरे की ओर छोड़ा। इसका विरोध करने पर पहले तीखी बहस हुई, जो देखते-देखते मारपीट और पत्थरबाजी में तब्दील हो गई।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में खड़गपुर थाना सहित अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया गया। घायल पीयूष कुमार और मनखुश कुमार का प्राथमिक उपचार अस्पताल में किया गया। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।
घटना की सूचना मिलते ही डीएम निखिल धनराज निपनीकर और एसपी सैयद इमरान मसूद भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद में कुछ लोगों की पहचान कर ली गई है तथा पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।तनाव को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
TagsBiharसिगरेटधुएंदो समुदायोंझड़पदोघायलBiharcigarette smoketwo communitiesclashtwo injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





