बिहार

Bihar: सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलते समय दबकर दो भाइयों की मौत

Sarita
2 Sept 2025 10:42 AM IST
Bihar: सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलते समय दबकर दो  भाइयों की मौत
x


Bihar बिहार: पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के चाणक्य नगर में एक निर्माणाधीन मकान में दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान में बने सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलते समय दो मजदूर उसमें दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक मजदूरों की पहचान वैशाली जिले के राघोपुर-पहाड़पुर निवासी 20 वर्षीय नीरज कुमार और 35 वर्षीय रामबाबू राय के रूप में हुई है। दोनों मजदूर पटना कुम्हरार में काम करने आए थे।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। परिजन रोने-बिलखने लगे और मृतक मजदूरों के परिजनों ने मकान मालिक से मुआवजे की मांग की। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम कराया। अगमकुआं थाना प्रभारी नीरज कुमार झा ने बताया कि परिजनों ने लिखित आवेदन में बताया है कि सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दोनों मजदूरों की मौत हुई है। इस हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।


Next Story