
x
Bihar बिहार: पटना में एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया, जिससे दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान फतुहा थाना क्षेत्र के मुरेदा गांव निवासी अभिषेक कुमार (22) और विकास कुमार (27) के रूप में हुई है. इस घटना में दो अन्य की हालत गंभीर है. घटना दनियावां-फतुहा एनएच 30 पर दनियावां ब्रह्मस्थान के पास हुई. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मुरेदा गांव निवासी अखिलेश पासवान के पुत्र अभिषेक कुमार और संजय पासवान के पुत्र विकास कुमार उर्फ कारू पासवान चचेरे भाई थे|
वे शुक्रवार की देर शाम 7 बजे अपने गांव के ही दो दोस्तों अमरजीत कुमार और संजीत कुमार के साथ बाइक से दनियावां बाजार से अपने घर मुरेदा लौट रहे थे. जैसे ही वे दनियावां बिजली ऑफिस के सामने ब्रह्मस्थान के पास पहुंचे, एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में अभिषेक कुमार और विकास कुमार की मौके पर ही मौत हो गई|
स्थानीय लोगों ने बताया कि चारों लोग एक बाइक पर सवार थे। ओवरलोड होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सरकारी नियम के अनुसार हर बाइक पर दो ही लोग सवार होने चाहिए। लेकिन नियमों का उल्लंघन करते हुए एक बाइक पर चार लोग सवार थे।
Next Story





