
x
Bihar बिहार: बिहार में दो मोटरसाइकिलों के बीच भीषण टक्कर के बाद बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. यह दर्दनाक हादसा सीतामढ़ी जिले में हुआ. यहां नानपुर थाना क्षेत्र के ठिकहा के पास एनएच-527सी पर सोमवार की देर रात दो बाइक आपस में टकरा गईं. जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. दो गंभीर रूप से घायल हो गए. इन्हें पहले इलाज के लिए पीएचसी पुपरी में भर्ती कराया गया. यहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया |
मृतकों की पहचान मुजफ्फरपुर के कटरा थाने के बगवास गांव निवासी सोनू कुमार, सीतामढ़ी के बोखरा थाने के नयाटोल निवासी दीपक पंडित और चंदेसर महतो के रूप में हुई है. घायलों की पहचान मुजफ्फरपुर के कटरा थाने के जजुआर वार्ड 2 निवासी ललित कुमार (21 वर्ष) और शिवम कुमार (12 वर्ष) के रूप में हुई है. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस बीच बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर के कटरा से एक बाइक पर सवार होकर दो युवक और एक किशोर बारात में शामिल होने जा रहे थे। बोखरा से दो लोग छठी का भोज खाकर बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइक आपस में टकरा गईं।
TagsBiharबाइकोंटक्कर3 मौतBiharbikescollision3 killedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





