बिहार

Bihar: नहर में डूबने से ढाई साल के मासूम की मौत, परिजनों में कोहराम

Sarita
24 Jun 2025 7:46 AM IST
Bihar:  नहर में डूबने से ढाई साल के मासूम की मौत, परिजनों में कोहराम
x
Bihar पटना जिले के विक्रम थाना क्षेत्र के रेवा गांव में सोमवार को नहर में डूबने से ढाई साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रेवा गांव निवासी मोती कुमार के पुत्र आरव कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरव घर के पास खेल रहा था, इसी दौरान वह नहर की ओर चला गया और गहरे पानी में चला गया। घटना के वक्त परिजनों का ध्यान नहीं था। काफी देर तक जब बच्चा नजर नहीं आया तो खोजबीन शुरू की गई। कुछ घंटे बाद आरव का शव नहर में मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की खबर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही विक्रम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया शुरू कर दी। इधर, विक्रम अंचल अधिकारी स्वयं प्रभा ने बताया कि मृतक के परिजनों को आपदा राहत कोष के तहत चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह राशि 15 दिनों के अंदर परिजनों को उपलब्ध करा दी जाएगी।
Next Story