
x
Bihar बिहार: जिला मुख्यालय सासाराम से ट्रैफिक पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. शहर के गौरक्षिणी मोहल्ले में महावीर मंदिर के पास शुक्रवार की सुबह नो एंट्री में घुसे एक ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करमडिहारी गांव निवासी अनिल चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मृतक गौरव कुमार अपनी बाइक से कोचिंग जा रहा था, तभी महावीर मंदिर के पास एक ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई|
घटना के बाद ट्रक चालक भीड़भाड़ वाले इलाके से ट्रक लेकर आराम से फरार हो गया, जिससे कई सवाल उठ रहे हैं. घटना के तुरंत बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. लोगों का कहना है कि नो एंट्री के बावजूद अक्सर दिनभर शहर में ट्रक चलते रहते हैं. अगर ट्रैफिक पुलिस द्वारा नो एंट्री का सख्ती से पालन कराया जाता तो युवक की जान बच सकती थी. इस दौरान आक्रोशित लोग एसपी को मौके पर बुलाने, पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।
TagsBiharनो एंट्रीट्रकबाइक सवारकुचलाBiharno entrytruckbike ridercrushed जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





