बिहार

Bihar : ट्रक में लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर, नजारा देख सहम गए लोग

Sarita
17 Jun 2025 10:29 AM IST
Bihar : ट्रक में लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर, नजारा देख सहम गए लोग
x
Bihar बिहार: बिहार के पटना-बक्सर एनएच पर आज यानी सोमवार की अहले सुबह भीषण हादसा हो गया. ट्रक में आग लगने से ड्राइवर जिंदा जल गया. इस दर्दनाक हादसे को देख लोग सहम गए. मिली जानकारी के अनुसार नया भोजपुर थाना क्षेत्र के भोजपुर कोठी के पास दक्षिणी लेन पर यह हादसा हुआ. मृतक ड्राइवर की पहचान रविंद्र कुमार के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ट्रक का टायर अचानक फट गया और गाड़ी असंतुलित हो गई|
उसी दौरान ट्रक और सामने खड़े ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. भीषण आग की चपेट में ट्रक का केबिन और ट्रेलर का पिछला हिस्सा आ गया. इस हादसे में ट्रक ड्राइवर बुरी तरह झुलस गया. बताया जा रहा है कि ड्राइवर की हड्डियां स्टेयरिंग से चिपक गई थीं. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. वहीं इस घटना को देख वहां मौजूद लोगों का दिल कांप उठा|
Next Story