बिहार

Bihar : दर्दनाक हादसा, खेलते समय पानी भरे गड्ढे में गिरने से दो बच्चों की मौत

Sarita
20 May 2025 11:41 AM IST
Bihar : दर्दनाक हादसा, खेलते समय पानी भरे गड्ढे में गिरने से दो बच्चों की मौत
x
Bihar बिहार: बिहार के सारण जिले में पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-वाराणसी रेलखंड के गोदना स्टेशन के पास पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई. वहीं, इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि गोदना स्टेशन के पास रेलवे द्वारा किसी कार्य के लिए गड्ढा खोदा गया था. कार्य समाप्त होने के बाद भी उसे बंद नहीं किया गया|
सूत्रों ने बताया कि जिले के नयका बस्ती निवासी चंदन कुमार का पुत्र अनिरुद्ध कुमार (04) और इंद्रदेव बिंद का पुत्र सीटू कुमार (06) खेलते समय गड्ढे में गिर गए, जिन्हें उनके परिजनों द्वारा खोजा जा रहा था. खोजबीन के दौरान परिजनों ने दोनों के शव को पानी से भरे गड्ढे में तैरते देखा और उन्हें बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
उधर, घटना की सूचना मिलने पर रिविलगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। उधर, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Next Story