
x
Bihar बिहार: बिहार के गोपालगंज में आज यानी रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. दरअसल, एक ट्रक ने एक कार को सामने से टक्कर मार दी. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी मिली जानकारी के अनुसार, घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा गांव के पास स्टेट हाईवे पर हुई. मृतकों की पहचान सोनू शर्मा और छोटू कुमार के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने एक ऑल्टो कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि कार चकनाचूर हो गई और कार कुछ दूर तक घिसटने के बाद खाई में जा गिरी|
इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग यूपी से गया जा रहे थे. इधर, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है|
TagsBiharहादसाट्रककारटक्कर2 मौततीनघायलBiharaccidenttruckcarcollision2 deadthree injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





