
x
Bihar बिहार: बिहार के लखीसराय जिले के कवैया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बुधवार को किऊल नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई. पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो बहनें सूर्यनारायण घाट के पास किऊल नदी में स्नान कर रही थीं. इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से उनकी डूबकर मौत हो गई. मृतकों की पहचान वार्ड नंबर 25 निवासी रंजीत तुरी की पुत्री अंकिता और खुशी के रूप में हुई है|
बताया जा रहा है कि दोनों बहनें नदी किनारे कपड़े धोने गई थीं. इसी दौरान वे नहाने लगीं, तभी यह हादसा हो गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को नदी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है|
TagsBiharहादसानदीबहनोंमौत Biharaccidentriversistersdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





