बिहार

Bihar: दर्दनाक हादसा, चंवर के पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत

Sarita
20 April 2025 11:52 AM IST
Bihar: दर्दनाक हादसा, चंवर के पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत
x
Bihar : बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चंवर के पानी में डूबने से एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि जतुआ गांव निवासी ओम प्रकाश राय की पुत्री सोनाली कुमारी (11) और भूपेंद्र महतो का पुत्र रूपेश कुमार (09) खेलते-खेलते गांव के पास से गुजर रहे चंवर के पानी में चले गए।
जहां गहरे पानी में चले जाने से दोनों की डूबकर मौत हो गई। जब तक उन्हें पानी से निकालकर अस्पताल ले जाया जाता, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Next Story