
x
Bihar बिहार: गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के राघवाचक गांव स्थित देहवाल बाबा के पास शुक्रवार की दोपहर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे खेत में जा गिरा। इस दुर्घटना में चालक कुलेशर यादव, 26 वर्ष, ग्राम भरवारी खुर्द की इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं उपचालक कृष्णा मांझी, 26 वर्ष, ग्राम राघवाचक गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल खलासी को विशेष इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया।
घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर में ट्रैक्टर तेज गति से राघवाचक गांव से आगे जा रहा था, तभी एक बच्चे को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गया। ट्रैक्टर के खेत में जाने से चालक और खलासी इंजन के नीचे फंस गए। दोनों काफी देर तक ट्रैक्टर के नीचे फंसे रहे।
TagsBiharट्रैक्टरखेतचालकमौतBihartractorfielddriverdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





