बिहार

Bihar: खेत जा रही महिला को ट्रैक्टर चालक ने रौंदा,मौत

Sarita
3 Jun 2025 11:57 AM IST
Biharबिहार: बिहार में रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि भदोखर गांव निवासी लाल मोहन यादव की पत्नी चंपा देवी (70) सोमवार की रात अपने खेत जा रही थी। इसी दौरान नशे की हालत में ट्रैक्टर चला रहे एक युवक ने चंपा देवी को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घायल महिला को इलाज के लिए तिलौथू स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं, इस हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Next Story